फतुहा: फतुहा पुलिस ने गोविंदपुर देवी स्थान के पास वाहन चेकिंग में दो देसी कट्टा व दो गोली के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 22, 2025 फतुहा पुलिस ने गोविंदपुर देवी स्थान के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। बदमाश मकसूदपुर पठान टोली निवासी मोहम्मद अली है।वही दूसरा बदमाश समसपुर जफराबाद निवासी छोटू कुमार है। यह जानकारी डीएसपी-1 अबधेश प्रसाद पी सी कर दिया है।