फतुहा: पुलिस ने नियाजीपुर पथ से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Jul 22, 2025 फतुहा थाना पुलिस ने नियाज़ीपुर पथ से चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों युवक जगमाल बीघा गांव निवासी अमित कुमार व उज्जवल कुमार है। पुलिस के मुताबिक बाइक की छानबीन की जाने पर पता चला की बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ छेड़छाड़ किया गया है। चेचिस नंबर को पेंट कर दिया गया है। दोनों युवक को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।