फतुहा: जेठुली पानी टंकी के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
Fatwah, Patna | Jul 22, 2025 जेठुली पानी टंकी के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई है। मृतक जेठुली गांव निवासी अरुण राय के15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है। मृतक के आक्रोशित परिजनों ने जेठुली रेडियो स्टेशन के पास सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया है। सनदी थानाध्यक्ष राजू कुमार व फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने गुस्साए परिजनों को समझा बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।