फतुहा: नयका रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में बदमाशों ने घुसकर तीन कर्मचारियों से मारपीट की, घायल
Fatwah, Patna | Jul 22, 2025 फतुहा थाना के नयका रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में तीन स्टाफ को बेल्ट से मार कर बदमाशों ने घायल कर दिया है। इस संदर्भ में ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ अभिनय कुमार ने एक ट्रक मालिक व उसके साथ आए चार-पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है।अभिनय कुमार ने कार्यालय से सवा दो लाख रुपया चोरी करने व कंप्यूटर सेट तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है।