सुल्तानगंज: चंदन पटेल ने बाढ़ में घिरे गांवों का दौरा किया, बोले- लोगों को राहत नहीं, सुरक्षित जीवन का भरोसा चाहिए
बाढ़ ने सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंड के कई गांवों में लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। कहीं घरों में पानी घुसने से परिवार परेशान हैं तो कहीं मवेशियों के लिए चारा जुटाना चुनौती बन गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है। ऐसे हालात के बीच सुल्तानगंज विधानसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी चंदन पटेल बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में