शाजापुर: शाजापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
शाजापुर सोमवार को शाम 7:00 बजे शाजापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में एक महिला की हालत बिगड़ गई जिसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और आईएमटी जितेन देवातवाल और पायलट हामिद अली द्वारा लक्ष्मी बाई निवासी कानपुर को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।