फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किया गया जोरदार स्वागत।
सूरजकुंड में लगे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में आज मेले के दूसरे दिन देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ पहुंचे जहां पर उनका मेले में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य कई नेता गण मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने मेले मे पहुंचकर न केवल हस्तशिल्प कलाओं का अवलोकन किया बल्कि वह चौपाल पर भी पहुंचे।