तुलसीघाट से श्री रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा बुधवार को राम दरबार की भव्य झांकी जाएगी निकाली
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 जिस काशी में गंगा तट के तुलसी घाट पर रामचरित मानस जैसे महान ग्रन्थ का सृजन हुआ हो. ऐसी नगरी में रामनवमी के दिन मां गंगा की आँचल पर श्री रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा तुलसी घाट से निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के माध्यम से महादेव की नगरी काशी के श्रद्धालु भगवान श्री राम का साक्षात्कार करते हैं, उनके मर्यादित जीवन की अंगीकार करते हैं।