पवई: 5 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद हनुमतपुरा ने फोड़ी मटकी, 40 हजार का इनाम जीता
Pawai, Panna | Sep 9, 2026 जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ग्राम झरकुंआ में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आखिरकार 5 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद ग्राम पंचायत द्वारी के हनुमतपुरा के ग्रामीणों ने मटकी फोड़कर बाजी मार ली। प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और लगातार मटकी फोड़ने का प्रयास करते रहे।