चित्रकूट पहाड़ी के कलवारा बुजुर्ग गांव में बाढ़ की तबाही के बाद बेघर हुए ग्रामीण सरकारी सहायता की मांग कर पहुंचे डीएम कार्यालय। चित्रकूट जनपद में अगस्त माह में अति वृष्टि से नदियों में आई बाढ़ से जनपद के चित्रकूट और नदियों के आस पास वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची थी ऐसा ही एक मामला पहाड़ी के कलवारा बुजुर्ग गांव से सामने आया है जहां नदी में आई बाढ़ से सैकड़ों ग्रामीणों के घरों में बाढ़ घुस गया जिससे लोगों के घर गिर गए और घरों में रखा लोगों का अनाज से लेकर गृहस्थी का सारा सामान बह गया लोग बेघर हो गए घर गिर जाने से कुछ ग्रामीण तो आज भी सरकारी स्कूलों में शरण लिए हुए है ग्रमीणों का आरोप है कि बाढ़ की तबाही के बाद सरकार द्वारा नुकसान का सर्वे तो कराया गया पर आज तक उन्हें हुए नुकसान की आर्थिक सहायता सरकार की ओर नहीं दी गई जिससे वह आज सोमवार की सुबह 11 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे है और जिलाधिकारी ज्ञापन सौंप सरकारी सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की है
Karwi, Chitrakoot | Nov 2, 2026