चित्रकूट के कर्वी नगर पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर खास बातचीत,जानते हैं कर्वी सदर विधानसभा की सियासी नब्ज ,चित्रकूट कर्वी सदर विधानसभा 2027: क्या बदलेगा सियासी समीकरण?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। वहीं चित्रकूट जिले की कर्वी सदर विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।
कर्वी सदर विधानसभा सीट पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक का कब्जा है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या समाजवादी पार्टी एक बार फिर अपनी जीत दोहरा पाएगी या भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दल इस सीट पर अपना परचम लहराएंगे?
इन्हीं तमाम चुनावी सवालों को लेकर आज हमारी खास बातचीत होने जा रही है नगर पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता जी से।
हम जानेंगे कि 2027 के चुनाव को लेकर उनकी क्या रणनीति है? कर्वी सदर विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक के कामकाज को वह किस नजरिए से देखते हैं? क्षेत्र की जनता किन मुद्दों को लेकर नाराज है और किन मुद्दों पर विकास की उम्मीद लगाए बैठी है?
क्या 2027 में कर्वी सदर की जनता बदलाव का मन बना चुकी है? क्या विकास, जातीय समीकरण या पार्टी का चेहरा बनेगा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा?
तो आइए सीधे जुड़ते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता जी के साथ और जानते हैं कर्वी सदर विधानसभा की सियासी नब्ज।