चित्रकूट में सपा के नए जिला कार्यालय ‘पीडीए भवन’ का भव्य उद्घाटन, 2027 चुनाव की तैयारियों का बनेगा केंद्र?
एंकर इंट्रो:
चित्रकूट की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां समाजवादी पार्टी ने जिले में अपने नए जिला कार्यालय के रूप में ‘पीडीए भवन’ की शुरुआत कर दी है।
22 नवंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती एवं वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर कर्वी के गणेश बाग रोड स्थित नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य मानसिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह शामिल हुए।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, कर्वी सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल और मऊ-मानिकपुर के पूर्व प्रत्याशी बलबीर पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेकिन इस कार्यक्रम में सबसे खास चर्चा रही एमएलसी मानसिंह यादव की कार्यकर्ताओं को दी गई नसीहत।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर फेसबुक के जरिए आपस में लड़ाई-झगड़ा करने और अनावश्यक टिप्पणियां करने से बचने की सलाह दी। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।
आखिर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर किस तरह की राजनीति करने की जरूरत है? पीडीए भवन के माध्यम से पार्टी की आगे की रणनीति क्या होगी? और क्या समाजवादी पार्टी इस नए कार्यालय को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का प्रमुख केंद्र बनाने जा रही है?
इन्हीं तमाम सवालों को लेकर हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने विधान परिषद सदस्य मानसिंह यादव से खास बातचीत की।
आइए सुनते हैं एमएलसी मानसिंह यादव ने क्या कुछ कहा।
(बाइट – एमएलसी मानसिंह यादव)
एंकर आउट्रो:
तो आपने सुना एमएलसी मानसिंह यादव को। अब देखना होगा कि चित्रकूट में नए पीडीए भवन के उद्घाटन के बाद समाजवादी पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत को कितना मजबूत कर पाती है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में इसका कितना राजनीतिक लाभ मिलता है।
चित्रकूट से दिनेश सिंह कुशवाहा की खास रिपोर्ट।
Daily 24 भारत।