करौली: जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में वोट चोरी के मुद्दे पर निकाला कैंडल मार्च, पूर्व MLA लाखन सिंह मीना हुए शामिल
करौली शहर में कांग्रेस कमेटी ने कैंडल मार्च निकालकर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने गुरुवार रात्रि 9:00 बजे बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में बड़े पैमाने पर हो रही वोट चोरी का मुद्दा उठाया है।