करौली: शहर सहित जिलेभर में MCHN सत्रों का हुआ आयोजन जिला स्तर सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने सेवाओं की जांची गुणवत्ता
जिलेभर में मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का गुरुवार दोपहर 3:00 बजे आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एमसीएचएन सत्रों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकृत कर पोषण संबंधी जानकारी दी गई।सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीना ने जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 35, मासलपुर गेट स्थित वार्ड नंबर 33 और आंगनबाड़ी केंद्र पोस्ट ऑफिस के पास पर निरीक्षण किया।