करौली: तिरंगा यात्रा का शहर में आयोजन, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, DM, SP व विधायक हुए शामिल
करौली सरकार एवं जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान के तहत गुरूवार दोपहर 3:00 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा में राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए।