करौली: पंचायत समिति में जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं, समस्याओं के समय पर निस्तारण के दिए निर्देश
करौली पंचायत समिति सभागार में गुरुवार शाम 4:00 बजे ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई में जिला कलक्टर निलाभ सक्सैना ने संवेदनशीलता के साथ परिवादियों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिेए।जनसुनवाई के दौरान कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 90 से 180 दिन के प्रकरणो का शीघ्र निस्तारण करें।