करौली: शहर में महिला डॉक्टर को ट्रोला ने कुचला, खड़ी कार का गेट खुलने से स्कूटी टकराई, ट्रोले के नीचे गिरी, वीडियो आया सामने
करौली बीकानेर स्वीट होम के सामने ट्रक यूनियन पर एक ट्रेलर चालक ने एक स्कूटी से जा रही महिला डाक्टर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।गुरुवार शाम 4:00 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में करौली मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉक्टर दीक्षा सिरोही पत्नि प्रकाश जाट की मोत हो गई थी।