समाहरणालय, पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
विज्ञप्ति संख्या: 1219,
दिनांक: 27 अगस्त 2026,
==================
माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग एवं जिला पदाधिकारी द्वारा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का लिया गया जायजा:-
बिहार सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में अनुसूचित जाति एवं महादलित समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक गुरुवार को 'श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से सीधे जोड़ना है।
इसी क्रम में आज माननीय भवन निर्माण मंत्री, बिहार सरकार, श्रीमती लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा वनभाग चूनापुर में आयोजित विकास शिविर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया।
प्रमुख गतिविधियां एवं निर्देश:
त्वरित निष्पादन का आश्वासन: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी व्यक्तिगत एवं टोले से जुड़ी समस्याओं का आवेदन संबंधित स्टॉलों पर जमा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जन-जन तक योजनाओं का लाभ: माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
मौके पर वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026