Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
pcnews.com
रक्षा बंधन से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा! जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे ₹20-20 हजार... #SamratChaudhary #BiharNews #JeevikaDidi #RakshaBandhan #BiharGovernment #WomenEmpowerment #BiharUpdate #PurneaCentralNews #BreakingNews#breakingnews
Purnia East, Purnia
| Aug 27, 2026
#samratchaudhary
#biharnews
#jeevikadidi
#rakshabandhan
#bihargovernment
#womenempowerment
#biharupdate
#purneacentralnews
#breakingnews#breakingnews
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1216, दिनांक:-27/08/2026, ================== केडीजी (Kdzee) स्कूल के बच्चों ने जिलाधिकारी अंशुल कुमार को बांधी राखी, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन:- रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर केडीजी (Kdzee) विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने पूर्णिया के समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) से मुलाकात की और उनकी कलाई पर स्नेह एवं रक्षा का प्रतीक सूत्र (राखी) बांधा। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चें पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे समाहरणालय पहुंचे। बच्चों ने जिलाधिकारी को तिलक लगाकर,आरती उतारकर एवं राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान बच्चों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने बच्चों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से अभिभूत होकर सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनका मुंह मीठा कराया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा देश एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
पूर्णिया जिला के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत अच्छादन तथा सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का ऑन स्पॉट निष्पादन हेतु श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
समाहरणालय पूर्णिया , जनसंपर्क कार्यालय विज्ञप्ति संख्या: 1214 दिनांक: 27 अगस्त 2026, ================== समाहरणालय में 'समृद्ध महिला समृद्ध बिहार' का लाइव टेलीकास्ट; जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी को बांधी राखी पूर्णिया: समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में गुरुवार को 'समृद्ध महिला समृद्ध बिहार' अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की गरिमामयी उपस्थिति में 50 से अधिक जीविका दीदियों ने पटना के बापू सभागार से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा, जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दो प्रमुख वित्तीय पहलों के तहत राशि का सीधा हस्तांतरण किया गया: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: राज्य की 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से राशि प्रेषित की गई। जीविका निधि: 10,000 महिला लाभुकों को ₹20,000 प्रति लाभुक की दर से सहायता राशि प्रदान की गई। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भावुक क्षण कार्यक्रम के दौरान एक आत्मीय दृश्य देखने को मिला। आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी दीर्घायु की कामना की। जिलाधिकारी ने भी दीदियों का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। व्यापारिक संवाद और प्रोत्साहन जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 जीविका दीदियों से व्यक्तिगत रूप से सीधा संवाद कर उनके व्यवसायों की जानकारी ली। दीदियों ने बकरी पालन, गाय पालन और दुकानदारी जैसे स्वरोजगार माध्यमों के बारे में बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। दीदियों को प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा: "आप सभी एक लंबी यात्रा तय करके इस मुकाम तक पहुंची हैं। अब समय आ गया है कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में ठोस योगदान दें। सरकार आपकी हर संभव मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है।" इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी जीविका दीदियों के चेहरों पर अपार उत्साह और खुशी की लहर देखी गई।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1213, दिनांक:- 27 अगस्त 2026, ================== जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा संभावित बाढ़ को लेकर लगातार तटबंधों एवं पुल पुलिया तथा संवेदन एवं अति संवेदनशील स्थालों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और बाढ़ आश्रय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों को सजग एवं सतर्कत भी किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री प्रणव कुमार एडीएमओ द्वारा बैसा एवं अमौर प्रखंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (ADMO) पूर्णिया श्री प्रणव कुमार द्वारा बैसा एवं अमौर प्रखंड स्थित बाढ़ आश्रय स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के संबंधित अभियंता भी मौजूद थे। संयुक्त दल द्वारा बाढ़ आश्रय स्थलों की वर्तमान भौतिक स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था तथा संरचनात्मक सुरक्षा की गहन समीक्षा की गई। आवश्यक रख-रखाव एवं आवश्यक मरम्मति कार्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अभियंताओं को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि आपातकालीन स्थिति में प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि संबंधित क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर वर्तमान में पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को पूर्व में तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिया गया है।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1217, दिनांक:-27/08/2026, ================== महानंदा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण:- वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (ADMO) श्री प्रणव कुमार द्वारा महानंदा नदी के तटवर्ती संवेदनशील क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। महानंदा नदी के विभिन्न तटवर्ती इलाकों में जलस्तर एवं सुरक्षात्मक तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया गया। बैसा प्रखंड अंतर्गत काशीबाड़ी में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी कटाव की सूचना दी गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को अविलंब स्थलीय जांच कर आवश्यक सुधारात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।उक्त क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा प्रशासनिक स्तर पर जलस्तर एवं तटवर्ती गतिविधियों पर निरंतर सतर्कता से निगरानी रखी जा रही है।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1218, दिनांक-27.08.2026, ================== श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन:- श्री गुरु संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर “समरसता संकल्प अभियान” के तहत प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से नियमानुसार आच्छादित करना है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हांसी बेगमपुर के सामुदायिक भवन, बेगमपुर में, दिमिया पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित पैक्स गोदाम परिसर में, रामदेली पंचायत भवन में, दनसार के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-12 में तथा चक पंचायत के पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित पात्र ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किया गया। मौके पर ही नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 280 आवेदन प्राप्त हुआ जिनमें से 136 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया है। शेष 144 आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। शिविर के संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि शेष आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Purnia, Bihar | Aug 27, 2026
सावधान! RTI में बड़ा खुलासा! बिहार में 775 अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, जिनमें अकेले पटना के 180 केंद्र शामिल हैं। सरकारी अस्पतालों में मशीनें मौजूद हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं। आखिर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी कहां है? #BiharNews #RTI #UltrasoundCenter #PatnaNews #HealthDepartment #BiharHealthDept #samratchaudhary #nishantkumar
Purnia East, Purnia | Aug 27, 2026
नेपाल त्रासदी के बाद सामने आई तस्वीर
Purnia East, Purnia | Aug 27, 2026