काको: काको में ट्रक से कुचलकर कृषि सलाहकार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक फूंका
जहानाबाद–बिहारशरीफ एनएच-33 पर सरस्वती मोड़ के समीप मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सफेपुर निवासी एवं अमथुआ पंचायत के कृषि सलाहकार 50 वर्षीय ज्ञानचंद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 जाम कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।