घाटमपुर की टिकवापुर गौशाला में ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए तिरपाल लगवाए गए हैं। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया सभी गौशालाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। जिससे गोवंशों को परेशानी न हो।इसी क्रम में टिकवापुर गौशाला में तिरपाल लगवाए गए।अन्य गौशालाओं में भी स्थिति सुधारी जा रही है।