कसरावद में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम अनिल जैन की अगुवाई में तहसील कार्यालय से शुरू हुई यात्रा जय स्तंभ चौराहे से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रगान का गायन हुआ। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, नपा अध्यक्ष विमल यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, टीआई इंद्रेश त्रिपाठी, जनपद सीईओ रीना किराड सहित बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #TirangaYatra #IndependenceDay2026 #HarGharTiranga KhargoneNews MpNews