औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
जहा मियांबिगहा गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक घर में आग लगने से पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती का इलाज गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया गया कि आग की इस घटना में मियांबिगहा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम और गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बुधपुर गांव निवासी 18 वर्षीय आफरीन परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आफरीन की 16 वर्षीय बहन चांदनी परवीन गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें पिछले करीब पांच-छह वर्षों से अपनी फुआ के घर मियांबिगहा में रह रही थीं।
ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद सलीम और उनके बड़े बेटे इश्तेखार के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते इश्तेखार पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि, घर में आग वास्तव में कैसे लगी और घटना के पीछे क्या कारण था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आग में झुलसे तीनों लोगों को पहले रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया।
इलाज के दौरान मोहम्मद सलीम और आफरीन परवीन की मौत हो गई, जबकि चांदनी परवीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर सदर-2 एसडीपीओ आदित्य कुमार, रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, कासमा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
सदर-2 एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। उनके अनुसार, मृतक सलीम अपने साले की दोनों बेटियों को अपने घर में रखे हुए थे और इसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घर में आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे क्या वजह थी।
पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
#AurangabadNews #Aurangabad #Rafiganj #Kasama #BiharNews #Bihar #MianBigha #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #FireIncident #FamilyDispute #ViralNews #BigBreaking #GroundReport #NewsUpdate #BiharBreaking #AurangabadBreaking #MagadhMedicalCollege #GayaNews #PoliceInvestigation #जनहित #औरंगाबाद #रफीगंज #बिहारन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #दर्दनाकघटना #पारिवारिकविवाद #आगजनी #पुलिसजांच