देवेंद्रनगर: NQAS टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर का निरीक्षण किया
मंगलवार सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डॉ. आशीष सहित दो सदस्य शामिल रहे।