चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति सभागार में मतदान जागरूकता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज चुनावों को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंचायत समिति सभागार चित्तौड़गढ़ में स्वीप एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत समिति के अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों ने मतदाता शपथ ली और आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्मवीर कोठारी, गुलाम नबी मंसूरी, जगदीश चंद्र धाकड़, नानालाल धाकड़ सहित पंचायत समिति के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के कनिष्ठ सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने भी भाग लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट करना जरूरी है। ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, विशेषकर युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
स्वीप एक्टिविटी के तहत आगामी दिनों में पंचायत स्तर पर रैली, चौपाल, पोस्टर-वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।