चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर द्वारा तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर सेक्टर नंबर 4 द्वारा ईनाणी सिटी सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर तक तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवियों के दर्शन किए और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी एवं अन्य देवियों के महत्व और उनके आध्यात्मिक रहस्यों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि देवियों के दिव्य स्वरूप हमें पवित्रता, शक्ति, ज्ञान, सुख-शांति और सद्गुणों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा देते हैं। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से मन को शक्तिशाली बनाकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में कुं�