जयकारा 2026 में गरबा की धूम! 12 ग्रुप की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आदिशक्ति ग्रुप बना विजेता
चित्तौड़गढ़, 13 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन पर्व पर महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित **नवरात्रि डांडिया महोत्सव ‘जयकारा 2026’** में गरबा और डांडिया का रंगारंग उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को आयोजित रास रंगीला ग्रुप गरबा रास प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में 12 अलग-अलग ग्रुप ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गुजराती और भक्ति गीतों की धुन पर पारंपरिक परिधानों में गरबा प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को उत्साह और उमंग से भर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
**आदिशक्ति ग्रुप प्रथम, नारी शक्ति द्वितीय**
प्रतियोगिता में आदिशक्ति ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। नारी शक्ति ग्�