हरलाखी: उमगांव से हरलाखी पुलिस ने 28 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
हरलाखी थाना पुलिस ने उमगांव के एक निजी स्कूल के निकट से 28 बोतल अंग्रेजी विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरलाखी थाना के दुर्गापट्टी गांव निवासी शिब शक्ति कुमार है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।