हरलाखी: खिरहर पुलिस ने 545 ग्राम गांजे व टेम्पो के साथ एक धंधेबाज़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड की खिरहर थाना पुलिस ने गुरुवार को मंगरठा से सोनई जाने वाली सड़क में वाहन चेकिंग के दौरान 545 ग्राम गांजे व टेम्पो के साथ एक धंधेबाज़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज़ की पहचान साहरघाट निवासी मनोज कुमार मेहता के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।