हसनपुर: पैसों के लेन-देन को लेकर चाचा-भतीजे में हुई मारपीट, सिर पर रॉड मारकर किया घायल
हसनपुर कोतवाली इलाके के श्यामपुरी गांव में बुधवार को चाचा-भतीजे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान चाचा ने भतीजे दुर्वेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्वेश अपने चाचा से अपने पैसे लेने गया था। इसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई।