सिरसागंज: नगर के गणेश महोत्सव में दिखी आस्था की झलक, CO चंचल त्यागी ने बप्पा के दरबार में टेका माथा और श्रद्धा भाव से की आरती
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर गणपति महोत्सव की धूम मची हुई है। नगर के थाना रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में सोमवार रात सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।