अरवल: वलिदाद में क्विज प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Arwal, Arwal | Aug 16, 2026 वलिदाद स्थित निजी विद्यालय में छात्र नेता कंडेल अमरकांत यादव के नेतृत्व में प्रेरणादायक क्विज प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि एबीवीपी छात्र नेता अमरकृति अविनाश कुमार एवं अपेक्स क्लासेस के संस्थापक अमरेंद्र जी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।