Public App Logo
अरवल वाशिलपुर सड़क हादसा अरवल के वाशिलपुर महाबीर मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय रमेश चौधरी की जान चली गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से रमेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर अरवल के जर्नलिस्ट पत्रकार हर्षित उर्फ़ बबलू जी ने गहरी नाराजगी जताते हुए स्थानीय विधायक मनोज शर्मा और सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विभागों की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अज्ञात ट्रक की पहचान कर चालक को जल्द गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। Public ki Awaz Public Ki Awaz - News Arvind Yadav A1 express - Arwal News