सिराथू: केशव्वापुर में हाइवे पर एक कुचली लाश की 12 घंटे बाद हुई शिनाख्त, बहन ने गाड़ी मालिक पर लगाया आरोप
सिराथू तहसील क्षेत्र के केशव्वापुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार की भोर में एक लाश कुचली हुई पाई गई।जिसके बारे में बताया गया कि अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है।शिनाख्त के नहीं होने पर पुलिस ने फोटो वायरल किया तो बुधवार शाम 4:00 बजे अंदावा गांव की रहने वाली राधिका ने अपने भाई राधेश्याम को पहचान लिया। राधिका ने बताया कि बीती रात भाई का गाड़ी मालिक ने उसे बुलाया था।