सिराथू: पुलिस ने पचासा गांव से नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से रेप करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
बुधवार की दूसरी पहर सिराथू तहसील इलाके के पचासा गांव से पुलिस ने रेप के आरोपी युवक वीर सिंह पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया है। 21 अक्टूबर 2025 को वादिनी द्वारा थाना सैनी में सूचना दी गई थी की नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर वीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी के पश्चात लिखा पढ़ी कर चालान कर दिया गया है।