सिराथू: सैनी थाने में बंदरों का आतंक, पुलिस और आम लोगों को हो रही दिक्कत
सैनी थाने में आजकल भारी संख्या में बाहरी बन्दर आ गए हैं। यह बंदर इतनी ज्यादा संख्या में है कि हर समय थाना परिसर से लेकर थाने की दीवारों पर बैठे रहते हैं। बंदर यहां खड़ी गाड़ियों पर उछल कूद करते रहते हैं।इन बंदरों को देखकर कई फरियादी थाने के बाहर से ही वापस लौट जाते हैं। क्योंकि यह बंदर काफी तंदुरुस्त बंदर हैं। मंगलवार शाम परिसर में काफी बंदर दिखाई दिए हैं।