सिराथू: पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिला अधिकारी अमित पाल ने कड़ा के शीतला माता मंदिर में किया दर्शन
कौशांबी के नए जिला अधिकारी के रूप में अमित पाल ने मंगलवार की शाम कौशांबी पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात वह सिराथू के कड़ा पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ करते हुए माता शीतला के दर्शन किए हैं।नवागत जिला अधिकारी के साथ एसडीएम सिराथू और थाना अध्यक्ष कड़ा धाम तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे हैं।