सिराथू: सैनी बस स्टॉप के पास नॉरकोटिक्स, आबकारी और पुलिस की छापेमारी में 7 स्मगलर ₹15 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार
बुधवार को सैनी बस स्टॉप के पास नॉरकोटिक्स आबकारी और पुलिस टीम ने मिलकर एक दुकान में छापेमारी कर सात लोगों को 59 किलो 245 ग्राम अवैध गांजे साथ पकड़ा है।बताया यहां पंकज त्रिपाठी ने गांजा मंगवाया था जो मौजूद नहीं था।सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि इनके पास से दो बाइक,6 मोबाइल, एक तराजू व 15 हजार नगद जफ़्त किया गया।बताया लिखा पढ़ी के बाद चालान किया जा रहा है।