फर्रुखाबाद: ग्राम लकूला निवासी महिला की हुई मौत, मायके वालों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कादरी गेट थाना क्षेत्र के लकूला में 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लकूला निवासी अजय कुमार की शादी 10 माह पूर्व उन्नाव जनपद की क्रांति से हुई थी। अजय कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं...