सिंघेश्वर: मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड से जाली-रॉड तोड़कर दो कैदी फरार, पुलिस ने तत्परता से दोनों को किया गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड से जाली और रॉड तोड़कर फरार हुए दो विचाराधीन कैदियों को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान मो. जुगनु उर्फ मो. इस्लाम और मो. हसन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। एसपी संदीप सिंह ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और गार्ड पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।