शाजापुर: विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर जिला अस्पताल में वृद्ध जनों के लिए फिजियोथैरेपी शिविर का हुआ आयोजन
आज विश्व फिजियोथैरेपी दिवस है इस मौके पर शाजापुर जिला अस्पताल में वृद्ध जनों के लिए फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में वृद्ध जन अपनी फिजियोथैरेपी करवाने पहुंचे इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन के डॉक्टर भी शामिल हुए ।शिविर में आए वृद्ध जनों की समस्याओं को सुन आवश्यक जांच के बाद फिजियोथैरेपी की गई और दवाइयां भी दी गई।