शाजापुर: मक्सी नगर परिषद के कर्मी के साथ हुई मारपीट, नाराज़ कर्मियों ने नहीं चलने दिए कचरा संग्रहण वाहन व जल प्रदाय को किया बंद
मक्सी में रविवार देर रात नगर परिषद कर्मचारी के साथ हुई मारपीट को लेकर मक्सी नगर परिषद के कर्मचारी लामबंद हो गए। अपने साथी के साथ हुई मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप घर घर कचरा संग्रहण के वाहन नही चलने दिए वहीं जलशखा के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के विरोध और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को शहर में जलप्रदाय सेवा भी बंद रही।