शाजापुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद शाजापुर द्वारा समाज सेवी, एवं अस्ताना वारसी के सज्जादा नशीन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
शाजापुर।स्थानीय महिला मंडल में अखिल भारतीय साहित्य परिषद शाजापुर द्वारा वरिष्ठ समाज सेवी, शायर, एवं आस्ताना वारसी के सज्जादा नशीन तथा सद्भावना सम्मेलन को जागृत करने वाले स्व. सैय्यद साजिद अली वारसी एडवोकेट की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों, और गणमान्य अतिथियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।