शाजापुर: खेड़ी मंडलखा के समीप अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल
शाजापुर :खेड़ी मंडलखा के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को खेड़ी मंडलखा के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित गिर गई जिसमें पर्वत सिंह निवासी खेड़ी मंडलखा घायल हो गया। एंबुलेंस 108 के द्वारा घायल को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।