शाजापुर: कृषि उपज मंडी शाजापुर में चाइना से आ रहे लहसुन का किसान और व्यापारियों ने किया विरोध, 10 सितंबर से करेंगे हड़ताल
शाजापुर कृषि उपज मंडी में चायना से आ रहे लहसुन का किसान और व्यापारियों ने जताया विरोध। सोमवार को किसान और व्यापारियों ने चायना से आ रहे लहसुन का विरोध जताते हुए कहा कि चायना से लहसुन आने के बाद से लहसुन के दामों में गिरावट आई है जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर 10 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।