शाजापुर: भगवान देवनारायण के जन्म उत्सव पर बेरछा के पास ग्राम खोकरिया टोंक में निकाली भव्य शोभायात्रा , महाप्रसादी का किया वितरण
शाजापुर जिले के गुर्जर बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान देवनारायण जी के जन्म उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और शोभा यात्राएं निकाल कर भंडारे के आयोजन किया जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के16किलोमीटर दूर बेरछा के पास ग्राम खोकरिया में भगवान देवनारायण के जन्म उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। गुर्जर समाज जनों ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया।