सनौली गांव के शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा। ़ गांव सनौली स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। कथा के प्रथम दिन गांव में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।