हरिहरगंज: वार्ड संख्या 2 में 38 लाख की दो योजनाओं का शिलान्यास, टेंडर प्रक्रिया पर सांसद प्रतिनिधि सहित लोगों ने जताया विरोध
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे करीब 38 लाख रुपये की राशि से दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं, शिलान्यास के दौरान टेंडर प्रक्रिया में कथित मनमानी को लेकर विवाद भी गहरा गया। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन समेत कई वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर टेंडर प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।