झांसी: झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, तुलसीराम पांडे बने बबीना थाना प्रभारी
Jhansi, Jhansi | May 30, 2025 झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद की कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तबादला एक्सप्रेस चलते हुए कइयो के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से गुरुवार देर रात करीब 11:00 बजे जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक उप निरीक्षक राहुल राठौर को प्रभारी सर्वेलान्स सेल से थाना अध्यक्ष रक्सा बनाया गया है।