झांसी: बुंदेलखंड एक्सप्रेस और इंटरसिटी का ओरछा रेलवे स्टेशन पर 30 मई से होगा ठहराव, रामराजा दर्शन के लिए जा सकेंगे श्रद्धालु
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए झांसी मंडल में आने वाले ओरछा रेलवे स्टेशन पर अब दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्थाई ठहराव 30 मई से होगा। इनमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस और खजुराहो इंटरसिटी शामिल है। ओरछा स्टेशन पर 30 मई से ट्रेन ग्वालियर–बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव रात 11:00-11:02 बजे होगा।